{"_id":"5bbb9d2c867a5528442e6e51","slug":"71539022124-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
maharajganj
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
धरना देते विद्युत मजदूर पंचायत संघ के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने कार्य बहिस्कार कर एक्सईएन कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि आंदोलन को 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेंग रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी यह धरना जारी रहेगा।
संगठन के जिला सचिव अखिलानंद ने कहा कि मजदूरों की मुख्य समस्या अनुरक्षण एवं परिचालन कार्य कर रहे लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार कम भुगतान दे रहे हैं। जिले में कार्य कर रहे मजदूरों को छह माह से मजदूरी नहीं मिला है। ईपीएफ खाते खोले गए हैं, लेकिन उसमें रकम नहीं जमा किय जा रहा है। मजदूरों को सुरक्षा के लिए उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। इससे मजदूरों को कार्य करते समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान जवाहिर कुमार, छेदी प्रसाद, सुग्रीव साहीद, बेचन, साहेब अली, अजय, पप्पू कुमार, अजीत, पन्नेलाल, मुमताज, राजेश आदि मौजूद रहे।