फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‘टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक’

‘टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक’

Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
‘टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक’
‘टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक’
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
फोटो:-

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में शनिवार को नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तीन उपकेंद्र की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लोगों को को टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने भागवत सिंह ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें। लोगों को टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दें। जिससे लोग खुद ही बच्चों को समय से टीका लगवाएं। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के बारे में जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यदि कोई भी बच्चा बुखार से पीड़ित मिले तो उसे तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजें।। लोगों को झोलाछाप से इलाज कराने से होने वाले हानि की भी जानकारी दे। उन्होंने कहा कि अगर बुखार तेज हो तो तत्काल सामान्य पानी से पट्टी व एंबुलेंस के सहारे अस्पताल भेजने की सलाह दें। इस दौरान सलामत गढ़, लखिमा थरूआ और बागापार उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 47 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

18 आशा कार्यकर्ताओं को मिला ड्रेस

सोनौली। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 18 आशा कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी ने ड्रेस वितरित किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का योगदान अहम होता है। रतनपुर विकास खंड की बीसीपीएम मुंदिता त्रिपाठी, सुपरवाइजर बबिता जायसवाल ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वार्ड सदस्य बेचन प्रसाद, अमीर आलम, प्रदीप नायक, वकील अहमद, पिंकू सिंह, बबलू सिंह ,पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed