{"_id":"5b5e078e4f1c1b3b5a8b7b59","slug":"71532888974-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पंप से सिचाई की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पंप से सिचाई की समस्या होगी दूर
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर पंप से दूर होगी सिंचाई की समस्या
87 सोलर पंप लक्ष्य के सापेक्ष 35 लग चुके हैं
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब किसानों को बारिश और बिजली की चिंता नहीं सताएगी। उन्हें सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ योजना शुरू की है। इसके तहत जिले में इस साल 87 सोलर पंप लगाए जाएंगे। इसके लिए किसान का पंजीकरण जरूरी है।
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। बारिश की कमी और बिजली की कटौती के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई करने में असुविधा होती है। इससे निजात के लिए सरकार ने सोलर पंप योजना शुरू की गई। जिले में इस वर्ष 87 सोलर पंप लगवाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष दो हार्सपावर के 35 सोलर पंप लग चुके हैं। सोलर पंप में दो, तीन और पांच हार्स पावर के सोलर पंप लगाए जाएंगे। उप कृषि निदेशक गणेश दूबे ने बताया कि दो हार्सपावर के लिए किसानों को 50,820, तीन हार्स पावर के लिए 80,997 तथा पांच हार्स पावर के लिए दो लाख पांच हजार दो सौ रुपये का ड्राफ्ट किसानों को कंपनी के नाम से देना होगा। ड्राफ्ट जमा करने के बाद ही किसानों को योजना में शामिल किया जाएगा। सूचना अपलोड के होने के बाद बोरिंग का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पंप लगवाने की कार्रवाई की जाएगी।