{"_id":"5b48e28f4f1c1b51748b46b8","slug":"71531503247-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुगल से मिलेगा तालाबों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुगल से मिलेगा तालाबों का ब्यौरा
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
google maps
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी तालाबों की जिओ टैगिंग हुई है। यानी सर्च इंजन गूगल में सभी तालाबों का पूरा ब्योरा फीड हो चुका है। इसके माध्यम से तालाबों की निगरानी की जाएगी। डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल ने बताया कि जिले में करीब 3400 तालाबों को आम लोग भी गूगल पर सर्च कर देख सकते हैं। इसके लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि तालाबों पर कब्जों की शिकायतों के मद्देनजर शासन के निर्देश पर सभी तालाब व मनरेगा के कार्यों की आनलाइन फीड कराया गया है। गूगल में तालाब की सही स्थित आने के बाद से किसी भी तालाब की भौतिक स्थित हमेशा देखी जा सकेगी। इसके लिए जिले में तालाबों की सूची व इससे संबंधित सभी जानकारी अब गुगल मैप पर दर्ज हो चूका है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से जूड़े अधिकतर कार्यो में जिओ टैग कराया गया है। इससे कभी भी आनलाइन जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाकों पर जीओ टैग से जुड़ी जानकारी दी जा चूकी है। इससे लोगों को जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन