फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जबरन वसूली से भड़के वाहन चालक

जबरन वसूली से भड़के वाहन चालक

Tue, 22 May 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जबरन वसूली से भड़के वाहन चालक
auto driver

विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी में टैक्सी स्टैंड के नाम पर एक व्यक्ति की ओर से जबरन वसूली के विरोध में ठूठीबारी टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सभी वाहन चालकों ने कहा कि गाड़ियों को खड़ा करने के एवज में जबरन स्टैंड की वसूली की जाती है। कोई रसीद भी नहीं दी जाती है। विरोध करने पर जान माल की धमकी दी जाती है। साथ ही गाड़ियों को स्टैंड से हटवा दिया जाता है। जितेंद्र पटेल, राजेश सिंह, संजय जायसवाल, गोविंद यादव ने कहा कि बीते 15 मई को उक्त समस्या को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था, जिस पर तत्कालीन एसडीएम निचलौल को जांच करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन उनका तबादला गैर जनपद हो जाने के कारण जांच नहीं हो सकी। जिससे दबंग फिर से वसूली कर रहे हैं। अगर इस मामले में कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वाहन चालकों ने कहा कि जबरन हो रही स्टैंड वसूली को लेकर पुलिस भी खामोश रहती है। दबंग व्यक्ति के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई से पीछे हट रही है। इन दिनों हालत यह है कि सभी वाहन चालक दबंग व्यक्ति की मनमानी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed