फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाल अधिकार के प्रति जन जागरुकता रैली निकली 17-30-34

बाल अधिकार के प्रति जन जागरुकता रैली निकली 17-30-34

Sat, 25 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
बाल अधिकार के प्रति जन जागरुकता रैली निकली 17-30-34
महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के खोरिया बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की तरफ से शनिवार को बाल अधिकार के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक मुंशी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

खोरिया बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से बाल अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर खोरिया बाजार होते हुए सिरसिया चौराहे तक गई। वहां से वापस विद्यालय परिसर पहुंची। परिसर में सभा हुई। प्रधानाध्यापक मुंशी प्रसाद ने विद्यालय के बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि बच्चों से श्रम करवाना, शारीरिक एवं मानसिक दंड देना, विद्यालय न भेजना बाल अपराध की श्रेणी में आता है। चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर नौतनवां के प्रभारी ओमप्रकाश ने सचेत किया कि अगर लावारिस हालत में कोई बच्चा मिलता है तथा किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है तो तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उनका यह भी कहना था कि बच्चों से किसी दुकान पर कार्य कराया जाता है तब भी हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दें। इस मौके पर चंद्रभान, अनीता, बिंदू देवी, संध्या वर्मा, संतोष चौरसिया, महातम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed