फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   700 students showcased their cultural talents.

Maharajganj News: 700 छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया

Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
700 students showcased their cultural talents.
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग प्रक्रिया मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में शुरू हुई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्क्रीनिंग में जूनियर वर्ग से 32 और सीनियर वर्ग से 14 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। मंच पर बच्चों की नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन मंच प्रभावोत्पादकता, समन्वय, परिधान और रचनात्मकता जैसे मानदंडों के आधार पर किया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी महराजगंज महोत्सव के मुख्य मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्या ने कुशलतापूर्वक किया, जिसने आयोजन में चार चांद लगा दिए। स्क्रीनिंग प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी, जिससे और अधिक प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महराजगंज महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान डीआईओएस प्रदीप कुमार, एसडीएम विजय यादव, बीएसए ऋद्धि पांडेय माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed