{"_id":"66f1f94b89b0f178af0c5736","slug":"685-villages-in-the-district-became-odf-plus-model-maharajganj-news-c-206-1-go11002-131986-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनपद में 685 गांव बने ओडीएफ प्लस माॅडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनपद में 685 गांव बने ओडीएफ प्लस माॅडल
Tue, 24 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गांवों को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए जनपद में तेजी से काम हो रहा है। 685 राजस्व गांव को ओडीएफ प्लस माॅडल बना दिया गया है। इन गांवों का सत्यापन कराया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में खुले शौच से मुक्त (ओडीएफ) प्लस माॅडल गांव बनाए जा रहे हैं। जनपद के सभी राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनाया जाना है। इसमें से अभी तक 685 गांव ओडीएफ प्लस बन चुके हैं। इन गांवों में स्वच्छता सहित अन्य कार्य कराए गए हैंं। ऐसे माॅडल गांव से दूसरे गांवों के लोगों को भी इसी राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
जनपद में कुल 882 ग्राम पंचायतें और 1195 राजस्व गांव हैं। गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए 18 करोड़ 94 लाख, 20 हजार 25 रुपये मिले हैं। इस धनराशि से गांवों में सतही एवं भूमिगत नाली, गीले कचरे के निस्तारण के लिए खाद गड्ढे, कूड़ा कचरा ढोने वाले वाहन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। माॅडल गांवों के निकट पोखरे का सुंदरीकरण कराया गया है। पोखरे के आसपास फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
ओडीएफ प्लास मॉडल गांव में खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया जाता है। महिला-पुरुष को सदैव व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। सभी के सहयोग से गांवों को ओडीएफ माॅडल गांव बनाया जा रहा है।
ब्लाॅक राजस्व गांव माॅडल गांव
बृजमनगंज 91 61
धानी 40 26
फरेंदा 96 61
पनियरा 89 55
नौतनवां 116 69
सिसवां 75 44
निचलौल 181 90
महराजगंज 79 46
परतावल 96 48
मिठौरा 108 60
घुघली 82 45
लक्ष्मीपुर 142 73
स्वच्छता की दिशा में शासन की ठोस पहल है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके सही क्रियान्वयन के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। बीच-बीच में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व को बताया जा रहा है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ