फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   66 ward kshetra panchayat seat decreased

परिसीमन में घट गए क्षेत्र पंचायत के 66 वार्ड

Fri, 15 Jan 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
66 ward kshetra panchayat seat  decreased
परिसीमन में घट गए क्षेत्र पंचायत के 66 वार्ड
विज्ञापन

पहले जिले मेें 1232 क्षेत्र पंचायत सदस्य होते थे निर्वाचित, अब होंगे 1166
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की 47 ग्राम पंचायतों के निकायों में जाने की वजह से इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के हर आंकड़े बदले नजर आएंगे। ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्ड में भी कमी नजर आएगी। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में संख्या में 66 की गिरावट दर्ज की जाएगी।
वर्ष 2015 के चुनाव में जिले में 929 प्रधान पद, 11,897 ग्राम पंचायत सदस्य पद, 1232 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद तथा 49 जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हुआ था। जिले में इस बार 47 ग्राम पंचायतों के निकायों में चले जाने से सभी पदों की सीटों की संख्या में गिरावट नजर आ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 66 कम सदस्य चुने जाएंगे, इस बार चुने जाने वाले बीडीसी सदस्य की संख्या 1166 होगी। ग्राम प्रधान पद पर 929 की जगह 882 तथा जिला पंचायत सदस्य पद पर 49 की जगह 47 सदस्य चुने जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए वार्डों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अन्य प्रक्रिया को भी मानकों के तहत तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस चुनाव में 617 ग्राम पंचायत सदस्य भी होंगे कम
वर्ष 2015 के चुनाव में जिले में जहां 11,897 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था, वहीं, इस बार उनकी संख्या घटकर 11,280 होगी। इस बार 617 सदस्य कम चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा ब्लॉक में प्रभावित हुए हैं सर्वाधिक लोग
जिले में निकायों की स्थापना से कुछ जगहों पर परिवर्तन हुआ है मगर सिसवा ब्लॉक सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। वहां पर वार्डों की संख्या में काफी गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed