{"_id":"616efc6583448f0acd549eef","slug":"6586-people-vaccinated-maharajganj-news-gkp413469540","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6586 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6586 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 6, 586 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 6,586 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में दो कतारों में लोग टीका लगवाने के लिए खड़े रहे। यहां टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर भी टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। केंद्र पर व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए विभाग के अधिकारी पहुंचे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने का प्रयास जारी है। केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई। संवाद
जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जनपद में मंगलवार को कोरोना का कोई केस नहीं मिला। अब तक 12440 केस मिल चुका है जिसमें एक सक्रिय केस है। 12298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 140 हो चुकी है। 318 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सचेत किया जा रहा है।