{"_id":"5c5dcc6fbdec22297827ae09","slug":"61549651055-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसहर और वनटांगियां समुदाय पर रहा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसहर और वनटांगियां समुदाय पर रहा फोकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसहर और वनटांगियां समुदाय पर रहा फोकस
सीएम और अमित शाह ने गांव-गरीब को साधने की कोशिश की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विशेष फोकस जिले के मुसहर और वनटांगियां समुदाय पर रहा। खुद सीएम ने मुसहर और वनटांगिया समुदाय के विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख कर उनके विकास और उत्थान को भाजपा संकल्प बताकर गांव-गरीब को भी साधने की भरपूर कोशिश की।
सम्मेलन के जरिए पूर्वांचल में मिशन 2019 के महामुकाबले का शंखनाद करते हुए सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांव, गरीब, किसान और मजदूरों का जिक्र किया। मुसहरों और वनटांगिया समुदाय के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से उपेक्षित वनटांगिया समुदाय को भाजपा ने विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। उनके गांव को राजस्व गांव का दर्जा देने के साथ ही पहली बार मतदान का अधिकार दिलाया। जिले के मुसहर समुदाय को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ देते हुए सभी को घर, राशन कार्ड और पेंशन की सुविधा देकर उन्हें विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।