फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शहर से गांव तक दिख रही पॉलिथीन

शहर से गांव तक दिख रही पॉलिथीन

Sun, 03 Feb 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक दिख रही पॉलिथीन
शहर से गांव तक दिख रही पॉलिथीन
विज्ञापन

बिक्री पर रोक लगाने का दावा खोखला साबित हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। तमाम कोशिशों के बावजूद शहर से लेकर गांव तक पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। यह स्थिति तब है जबकि इसके उपयोग पर प्रतिबंध के बाद से अधिकारी कई बार अभियान चला चुके हैं। दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान दे रहे हैं।
शहर में रहने वाले तमाम लोग पॉलिथीन के प्रयोग से परहेज नहीं कर रहे हैं। बाजार पहुंचने वाले तमाम लोग प्रतिबंधित पॉलिथीन में गृहस्थी का सामान लेकर आते दिख जाएंगे। पॉलिथीन में सामान की बिक्री पर नजर रखने के लिए नगर पालिका परिषद को जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी भी समय-समय पर अभियान चलाकर पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाए जाने का दावा कर रहे हैं। इसके बावजूद इसका प्रयोग धड़ल्ले से जारी है। जानकारों का कहना है कि अब भी हर रोज करीब दो क्विंटल पॉलिथीन की खपत हो रही है। शहर के मुख्य चौराहों हनुमान गढ़ी, मउपाकड़ के अलावा अन्य स्थानों पर खुलेआम पॉलिथीन की बिकी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम इंद्र भूषण वर्मा का कहना है कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया है। समय-समय पर जांच कर कार्रवाई भी की गई है। शहर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। उनका कहना है कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed