फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यशाला आज

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यशाला आज

Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय कार्यशाला आज
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यशाला आज
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को डीआईओए ने भेजा प्रधानाचार्यों को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में 29 नवंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। विद्यार्थियों को कार्यशाला में शामिल कराने के लिए डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की तरफ से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर किया जाता है। इसका उद्देश्य 10 से 17 वर्ष तक के बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना होता है। इसके लिए निर्धारित विषय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से बच्चों में सीखने के साथ ही समूह में कार्य करने की सहभागी प्रक्रिया विकसित होती है। कार्यशाला में विज्ञान सीखने एवं वैज्ञानिक विधि से कार्य करने की प्रक्रिया को आसपास के संसाधनों, परिवेश, वातावरण व पर्यावरण से जोड़ा जाता है। इस कार्यशाला में कक्षा छह से इंटर तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शन के लिए वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से तकनीकी संबंधी मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर छात्रों को समय से प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक एवं नवाचार का निर्धारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed