{"_id":"5bc389b3bdec22697a0f30fd","slug":"61539541427-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों पर कडी कार्रवाई करें, अफवाह फैलने से रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों पर कडी कार्रवाई करें, अफवाह फैलने से रोके
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफवाह फैलाने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई: डीएम
- शारदीय नवरात्र के मौके पर सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर रविवार को सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन कोठीभार थाने में किया गया। जिसमें निचलौल, कोठीभार, चौक, ठूठीबारी थानाध्यक्ष व कांस्टेबल को डीएम व एसपी ने सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की नसीहत दी। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष पुलिस के संपर्क में रहे। कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। साथ अग्नि सुरक्षा का इंतजाम पंडाल में करें। मूर्ति विसर्जन के दौरान साफ सफाई, जुलूस निकलने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने, मेले में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था, जलापूर्ति करें, बिजली विभाग को नीचे व लटके हुए तारों को दुरुस्त करने का निर्देश दिये। विसर्जन स्थल पर नाव, रस्सी, गोताखोर, सेफ्टी जैकेट व ट्यूब रखने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि जहां भी पंडाल की स्थापना किया गया है। वहां के आयोजकों का नंबर अपने मोबाइल फोन में पुलिस कर्मी सुरक्षित कर लें। साथ ही किसी भी अफवाह को फैलने से रोंके। अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान एसडीएम निचलौल, देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, सिसवा नगर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह, हरेंद्र मिश्र, अवधनारायण त्रिपाठी, बृजनन्दन सिंह, अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह, लवकुश मिश्र, जेई विद्युत तुसार सिंह आदि मौजूद रहे।