फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जेम पोर्टल से सरकारी विभाग में होगी खरीद

जेम पोर्टल से सरकारी विभाग में होगी खरीद

Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जेम पोर्टल से सरकारी विभाग में होगी खरीद

विज्ञापन
जेम पोर्टल से सरकारी विभागों में होगी खरीद

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरकारी विभागों में अब गवर्नमेंट-ई मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल से ही खरीदारी होगी। इससे पारदर्शी बनाई जा सकेगी। केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को जेम पोर्टल से जोड़ने को कहा है। इस पोर्टल में आपूर्ति कर्ताओं, विक्रेताओं के साथ ही विविध प्रकार की वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला होगी। अब विभागों में इसी पोर्टल के माध्यम से खरीदारी की जाएगी। जिससे विभागों की क्रय व्यवस्था को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण किया जा सके।

पोर्टल से 50 हजार रुपये तक का क्रय पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी आपूर्तिकर्ता से किया जा सकेगा। 50 हजार से तीन लाख रुपये तक के क्रय में विभाग को खरीदारी करते वक्त यह ध्यान देना होगा कि आपूर्ति करने वाला व्यक्ति व संस्था का मूल्य क्या है। पोर्टल पर कम से कम तीन संस्था व आपूर्तिकर्ताओं से रेट देखने होंगे। जिसका रेट सबसे कम होगा, उसी से खरीदारी की जाएगी। तीन लाख रुपये से अधिक की खरीद के लिए पोर्टल के माध्यम से ही ई-टेंडरिंग की आवश्यक होगी। साथ ही पोर्टल पर दर्ज खरीद विवरण की धनराशि और उसकी सीमा पर भी ध्यान रखना होगा। इसको लेकर प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पत्र जारी कर सरकारी दफ्तरों में पोर्टल के प्रयोग करने व प्रक्रिया को अमल में लाने के निर्देश जारी किए है। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि इससे जूडी जानकारी सभी विभागों को दी गई है। 16 अक्तूबर को निचलौल में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अधिकारियों को इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed