{"_id":"5ad0edd04f1c1b84028b45aa","slug":"61523641808-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवां क्षेत्र में 15 करोड़ से बनेंगे तीन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसवां क्षेत्र में 15 करोड़ से बनेंगे तीन पुल
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
pool
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवां विधानसभा क्षेत्र में दो नालों पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इन पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। तीनों पुल बन जाने से क्षेत्र के करीब 70 गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। विधायक प्रेमसागर पटेल ने शासन ने तीनों पुलों के निर्माण की मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दो पुल खेखड़ा नाले पर और एक मनी नाले पर बनेगा। पुलों के निर्माण के लिए टोकन मनी के रूप में 15 हजार रुपये जारी हुए हैं। निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
सिसवां के बरवा सोनबरसा चैनपुर मार्ग पर स्थित मनी नाले पर पुल बनने से सिसवा से पूरब व दक्षिण के 30 गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। कुशीनगर जाने का रास्ता भी यही होगा। उधर, खेखड़ा नाले पर ग्राम सोफड़ा के पास पुल बनने से सिसवां से घुघली की दूरी कम हो जाएगी। इस पुल से तीन दर्जन गांवों के लोगों को लाभ होगा। इसी तरह खेखड़ा नाले पर घोड़हर-श्रीनगर के पास पुल बन जाने से सिसवां से हेवती होते हुए निचलौल जाना आसान हो जाएगा। इससे करीब 20 गांव के लोगों को सहूलियत होगी। तीनों पुलों के बन जाने से सिसवा विधानसभा क्षेत्र के करीब 70 गांवों के लोगों को आसपास के ब्लॉकों व तहसीलों में जाने में कम समय खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि विधायक सिसवां के प्रयास से तीनों पुलों की मंजूरी मिल गई है। पुल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन