{"_id":"6adfab9f195f1e78d001114a","slug":"gorakhpur-stadium-team-emerges-as-champion-in-the-divisional-girls-kabaddi-tournament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187923-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
भिटौली। क्षेत्र के गंगराई स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार को मंडल स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गोरखपुर स्टेडियम, श्यामदेऊरवां मिनी स्टेडियम, बनकटा कुशीनगर और चौक बाजार सहित कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर स्टेडियम की टीम ने श्यामदेऊरवां मिनी स्टेडियम को 12 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में श्यामदेऊरवां मिनी स्टेडियम और चौक बाजार की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें श्यामदेऊरवां की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर स्टेडियम ने नवजीवन ज्योति एकेडमी, भैंसी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, लेकिन गोरखपुर स्टेडियम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव विवेक वर्मा मौजूद रहे।