फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five leaders from the district have found a place in the BJP state working committee.

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जिले से पांच नेताओं को मिली जगह

Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five leaders from the district have found a place in the BJP state working committee.
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति-2026 की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की संस्तुति पर महराजगंज जिले के पांच नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया है। मनोनयन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति में धीरेन्द्र सिंह धीरू, वेद प्रकाश शुक्ला, समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ला और जनार्दन गुप्ता को जगह मिली है। पार्टी नेताओं ने इसे जिले के संगठन को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने के रूप में देखा है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल 548 कार्यसमिति सदस्य, 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक विषयों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।

पांचों नेताओं के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, बबलू यादव, अमरनाथ पटेल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed