{"_id":"6adfabbf5c617b06830d32d3","slug":"education-seminar-to-be-held-on-the-28th-three-lakh-students-will-benefit-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187948-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 28 को होगी शिक्षा गोष्ठी, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 28 को होगी शिक्षा गोष्ठी, तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए 28 अक्तूबर को ऑनलाइन शिक्षा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस यू-ट्यूब सेशन में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। इसमें कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक सत्र 2026-27 की अकादमिक रणनीति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर चर्चा की जाएगी।
राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र के अनुसार, गोष्ठी में विभागीय प्राथमिकताओं के साथ नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी सेशन में शामिल होंगे।
तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि गोष्ठी में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर्स और जिला समन्वयक शामिल होंगे। सेशन के माध्यम से शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े अन्य कर्मियों को विभागीय योजनाओं और शैक्षणिक प्राथमिकताओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे जिले के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी स्वेच्छा से इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
कोटयू-ट्यूब सेशन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी किए गए हैं।
राम नगीना भारती डीआईओएस, महराजगंज।