फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करें

अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करें

Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करें
महराजगंज। गुरुवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने संयुक्त रूप में चौथे दिन भी जिला मुख्यालय में धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि मझवार, गोंड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार जातियों को पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र देने के लिए अधिसूचना जारी की थी। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। चुनाव के बाद कोर्ट ने रोक हटाते हुए निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया जाए। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी अबतक अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला मोर्चा के अध्यक्ष लीलावती ने कहा कि वंचित समाज के लोगों की बात जब तक शासन नहीं सुनता है तबतक धरना जारी रहेगा। लगातार निषाद पार्टी का वर्चस्व बढ़ रहा है। वंचित समाज अपनी बात ऊपर तक पहुंचने के लिए एकजुट है। दुष्प्रचार करने वालों से दूर रहें। इस दौरान जिलाध्य्यक्ष ईश्वर शरण, प्रचारक अटल निषाद, विंद्रावती, दुलारे, रामकेवल, श्रवण, ब्रम्हानंद, सुनैना, सर्वेश कुमार, हीरालाल, मंजुला, सीताराम, विजय, रामनाथ, सुभाष, चंद्रिका, गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सौंपी जिम्मेदारी
महराजगंज। गुरुवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में 9 सितम्बर को जिले के सभी पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पाण्डेय ने बताया है कि ब्लाकवार महिला कार्यकत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकत्री महिलाओं को प्रेरित करके पीएचसी ले जाकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगी। फरेंदा ब्लाक में अंजुला अग्रहरी, धानी में श्रद्धा सुमन त्रिपाठी, परतावल में रम्भा पाण्डेय, पनियरा में सुमिसा भारती, निचलौल में तारा देवी, सिसवा में रीना जायसवाल, नौतनवा में माया जायसवाल, महराजगंज में पल्लवी त्रिपाठी, घुघली में रेणु गुप्ता और मिठौरा में विद्यावती देवी को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा महिला मोर्चा का बैठक भाजपा कार्यालय पर हुआ जिसमे मातृत्व सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के बिंदुओं पर चर्चा किया गया। महिला मोर्चा द्वारा 12 सितम्बर को मातृत्व सेवा सम्मान समारोह का आयोजन नगर स्थित मैरिज हाल में होगा। इस बैठक में कृष्णा देवी, रेखा देवी, मेवाती देवी, संगीता देवी, आशमा खातून, मीरा देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed