{"_id":"59a1c9784f1c1bf61e8b49d2","slug":"61503775096-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाली
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। फरेंदा खुर्द ग्राम सभा ओडीएफ में चयनित होने के बाद प्राथमिक विद्यालय के छात्रो ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान शकुंतला गुप्ता ने किया। जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय से निकल कर गांव के विभिन्न हिस्सो से भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। रैली के द्वारा लोगो के प्रति घर पहुंच कर जागरूक करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि खुले में शौच करने से कई बीमारी होती है। इसलिए आज से ही खुले में शौच न करने का शपथ ले। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामशरन गुप्ता, सुचित्रा उपाध्याय, प्रतिभा पांडेय, शिशिर कुमार, जितेंद्र कुमार, पंचम लाल, रवि प्रताप, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के किए जागरूक
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर मकबूल अहमद ने ग्रामसभा परसामीर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्रमीणों को शौचालय के प्रति जागरूक करते हुए कहा खुले में शौचालय न करें। अपने घरों में शौचालय बनवाने के बाद ही अपने घरों में बहू लाएं। जिससे बहू-बेटियां दूर न जाएं। ग्राम सभा परसा मीर में शौचालय के प्रति जागरूक करने के लिए सिटी, कैप, टार्च आदि बांटे गए। मास्टर ट्रेनर दिनेश, मनोज, विनोद के अलावा ग्राम प्रधान गिरिजेश यादव आदि उपस्थित रहे।