फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ब्रह्मभोज के लिये चीनी ले जा रहे बालक को एसएसबी के जवानों ने पीटा-गंभीर

ब्रह्मभोज के लिये चीनी ले जा रहे बालक को एसएसबी के जवानों ने पीटा-गंभीर

Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मभोज के लिये चीनी ले जा रहे बालक को एसएसबी के जवानों ने  पीटा-गंभीर
ठूठीबारी (महराजगंज)। ब्रह्मभोज के लिए चीनी ले जा रहे एक बालक को एसएसबी के जवानों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अमानीगंज नवलपरासी नेपाल निवासी करन साहनी (12) के पिता राजेंद्र का निधन बीते सप्ताह हो गया। अपने पिता के ब्रह्मभोज के लिए करन ठूठीबारी बाजार से कोतवाली मुख्य रास्ते होते हुए 50 किलो चीनी साइकिल पर लाद कर ले जा रहा था। जब वह एसएसबी कैंप के सामने पहुंचा तो कुछ एसएसबी के जवानों ने साइकिल रोक पूछताछ के लिए कैंप के अंदर ले गए जहां करन को जवानों ने बुरी तरह से पिटाई कर दिया इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी करन के परिजन एवं कैंप के आसपास लोगों को हुआ तो एसएसबी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भडक उठा लोगों का आक्रोश देख एसएसबी ने घायल करन व साइकिल पर लदी चीनी छोड़ दिया । करन की मां ज्योति ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ओपी चौहान ने बताया की तहरीर मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed