{"_id":"6a739aed98dc2c3daa0b6bd7","slug":"60-liters-of-raw-liquor-recovered-four-including-three-women-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182732-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 60 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 60 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में छापा मार कर 60 लीटर अवैध कच्ची बरामद किया। मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 20 क्विंटल लहन बरामद करते हुए पुलिस ने नष्ट कर दिया। मामले में तीन महिला समेत चार को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को निरनाम पश्चिम टोला में दबिश दी। पुलिस ने मौके से 60 लीटर कच्ची शराब, शराब में प्रयुक्त होने वाला लहन व सामग्री को बरामद किया। मौके से ही पुलिस ने शिवशंकर निवासी सिधवार, कुसमावती व प्रमिला साहनी निवासी नगेशरपुर तथा मालती निवासी गुदरीपुर को गिरफ्तार किया।
साथ ही बरामद शराब को कब्जे में लेकर चारों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं बरामद शराब बनाने के उपकरण व लहन को मौके पर नष्ट कर दिया।