फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   56 goats being taken to Nepal in a pickup recovered, five accused arrested

Maharajganj News: पिकअप से नेपाल ले जा रहे 56 बकरे बरामद, पांच आरोपी पकड़े

Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
56 goats being taken to Nepal in a pickup recovered, five accused arrested
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बकरों की तस्करी में किशोर शामिल हैं। इनके जरिए बकरों को नेपाल पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों की ओर से बरामदगी में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पिकअप पर लदे 56 बकरों को सीमावर्ती गांव से बरामद किया गया। इसे नेपाल पहुंचा जा रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, बकरों की तस्करी में युवा ही नहीं किशोर भी शामिल हैं। इनको ढाल बनाकर तस्कर धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो किशोरों को इसलिए शामिल किया जाता है की इन पर शक कम होता है। बकरियों को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में कहीं एकत्र कर देते हैं, या धीरे से सरहद पार करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जुलाई की बात करें तो सीमावर्ती क्षेत्र में 56 बकरा पिकअप पर बरामद कर चार किशोर व एक युवक को पकड़ा गया। उप निरीक्षक सामान्य हंसराज सीमा चौकी शीतलापुर 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को सूचना मिली की चटिया गांव के नजदीक से नहर को पार करके भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 504 से लगभग 700 मीटर भारत की तरफ पिकअप में बकरों को लादकर नेपाल में लेकर जाने वाले हैं।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी प्रभारी शीतलापुर की ओर से टीम को भेजा गया। चटिया गांव के नजदीक नहर की पुलिया के पास टीम रूकी। इस बीच पिकअप को आते हुए देखा गया। रोकने का इशारा करने पर मौके पर ही वाहन को छोड़ कर एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल सीमा की तरफ भाग निकला।

पिकअप में अगली सीट पर चार किशोर और एक युवक बैठा मिला। वाहन के पीछे वाले छत नुमा दो परत (दोहरे भाग) में 56 बकरें मिले। चार किशोर व आजम निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द को पकड़ा गया। इन सभी को ठूठीबारी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया गया। ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि चार आरोपियों को बाल सुधार गृह व सदरे आलम निवासी लक्ष्मीपुर को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed