फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   55 roads in rural areas will be repaired with Rs 10 crore.

Maharajganj News: 10 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों की 55 सड़कें होंगी दुरुस्त

Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
55 roads in rural areas will be repaired with Rs 10 crore.
महराजगंज। जिले की ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। ग्रामीणों को अब कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कों पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने जिले की 55 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से निविदा सूचना जारी की गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मरम्मत कार्य पर करीब 10 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, जिले में शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान पाया गया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन

विभाग ने सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी, इसकी मंजूरी मिल गई है। अब निविदा जारी कर मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। दिनेश भारती, महेंद्र, जोखन, गोपाल, संतों, बबलू, मोहित, रणजीत शर्मा आदि का कहना है कि कई वर्षों से सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण न केवल आम जनजीवन प्रभावित था बल्कि छात्रों, किसानों और मरीजों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल-औराटार-सेखुई मार्ग, परतावल-चौमुखा-मेदनीपुर मार्ग, नेता सुरहुरवा-दुबौली संपर्क मार्ग, रुदलापुर संपर्क मार्ग, धरमौली नहर पटरी-बड़हरा नेबुईया मार्ग जैसी कई सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। बारिश में इन सड़कों पर जलभराव से स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहनों का चलना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed