{"_id":"6a2db2cebece1ecd280133a1","slug":"5168-candidates-will-give-spokesperson-recruitment-exam-today-at-12-centers-maharajganj-news-c-206-1-go11002-179180-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12 केंद्रों पर आज 5168 अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12 केंद्रों पर आज 5168 अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
सुबह 05:30 बजे ही खुल जाएंगे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे से
शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए डीएम व एसपी नोडल नामित
महराजगंज। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए आज 12 केंद्रों पर 5618 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से पुलिस भर्ती परीक्षा से भी सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे है लेकिन सभी परीक्षा केंद्र सुबह 05:30 बजे ही खुल जाएंगे।
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक दो घंटे होगी। सुबह आठ बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा से 45 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को नोडल नामित किया गया है। इसके अलावा एक समिति भी तय की गई है जिसने आयोग से पहुंचे आब्जर्वर की उपस्थिति में सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के जरिये ऑनलाइन कराया।
प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक एक सह केंद्र व्यवस्थापक व एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती 24 अभ्यर्थियों के सापेक्ष एक के हिसाब से की गई है। बायोमेट्रिक व आइरिस स्कैनिंग कार्य के लिए अलग से बाहरी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मा दिया गया है। एजेंसी के लोग तकनीकी उपकरणों के अलावा पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की तलाशी भी अलग से लेंगे। महिलाओं के मंगलसूत्र व हाथ में बंधे कलावा के अतिरिक्त पर्स, बेल्ट व सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर जमा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोषागार से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेगा प्रश्न पत्र
आयोजित परीक्षा नियामक संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सील बंद पैकेट ट्रंक जिला कोषागार में सुरक्षित कराया गया है। इसे सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक घंटा पहले कलर कोड के हिसाब से पहुंचाएंगे। परीक्षा की समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका वापस इसी ट्रूंक में दो अभ्यर्थियों की उपस्थिति में सील की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
यह जरूरी
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को एक काला बाल पेन, दो पासपोर्ट साइज फोटो व पहचान पत्र का एक प्रूफ लेकर जाना होगा। इसके अलावा प्रवेश पत्र की एक प्रति भी अनिवार्य तौर पर साथ ले जानी होगी।
यह हैं परीक्षा केंद्र
- जीएसवीएस।
- नेहरू पीजी कॉलेज ए ब्लॉक।
- नेहरू पीजी कॉलेज बी ब्लॉक।
- महराजगंज इंटर कॉलेज।
- शिवजपत सिंह कॉलेज।
- पंचायत इंटर कॉलेज।
- जीजीआईसी धनेवा।
- राजकीय आंबेडकर महाविद्यालय धनेवा।
- जीजीआईसी आनंद नगर।
- जीजीआईसी धनेवा।
- वाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा।
- सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज, आनंद नगर।
वर्जन
परीक्षा केंद्रों को आब्जर्वर की मौजूदगी में ऑनलाइन कराया गया है। सभी केंद्रों पर शुचितापूर्ण परीक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। पूरी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
-- -- -- -- --
जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए समिति गठित की गई है। इसमें एसपी, डीआईओएस, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जिला कोषाधिकारी शामिल किए गए हैं।
-गौरव सिंह सोगरवाल, डीएम, महराजगंज।