फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तीसरे दिन चार लोगों ने लिया नामांकन फार्म

तीसरे दिन चार लोगों ने लिया नामांकन फार्म

Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन चार लोगों ने लिया नामांकन फार्म
तीसरे दिन चार लोगों ने लिया नामांकन फार्म
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों ने लिया पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि चार लोगों ने नामांकन फार्म लिया, जबकि तीन ने ट्रेजरी चालान लिया। बुधवार को नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपा के पंकज चौधरी व कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में भागीदारी के लिए सुप्रिया श्रीनेत भी शामिल हैं। रिटर्निंग अफसर अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया। तीन लोगों ने ट्रेजरी चालान लिया तथा चार लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सत्यम मिश्रा ने बताया कि सिसवा बाबू निवासी अवधराज (निर्दल), सेमरहनी निवासी विजय बहादुर चौधरी ने ट्रेजरी चालान लिया। इसके साथ ही जंगल जोगियाबारी निवासी कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत, धनेवा धनेई निवासी भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी, खोन्हौली निवासी गौरीशंकर गुप्ता व नौतनवां निवासी कुंवर अखिलेश सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। अब तक कुल दस लोग 34 सेट में नामांकन पत्र ले चुके हैं। महज एक प्रत्याशी मनोज कुमार राना ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

-------------------
तीन चक्र में सुरक्षा जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश
महराजगंज। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। तीन चक्र में सुरक्षा जांच के बाद ही किसी को नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए एक क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में दो थानेदार व पुलिस लगाई गई है। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। साहू जी महराज की मूर्ति के आगे किसी भी निजी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। यही नहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों के अतिरिक्त बिना पास के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर जांच की गई। डीएम और एसपी लगातार निगरानी भी करते रहे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि नामांकन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बिना प्रवेश पास के किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा में लगे कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
परिसर में अचानक शुरू हुई पूछताछ
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दौरान के अचानक लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई। निचलौल सीओ रणविजय सिंह ने भ्रमण कर परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। बैरिकेडिंग के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद अनावश्यक खडे़ लोगों को हटा दिया गया। साथ ही वाहनों को एसपी कार्यालय के पीछे खाली मैदान में खड़ा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed