फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हरियाली के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर गए नव विवाहित जोडे

हरियाली के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर गए नव विवाहित जोडे

Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरियाली के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर गए नव विवाहित जोडे
स्वच्छता का संदेश लेकर गए नव विवाहित जोडे़
विज्ञापन

नगर के एक लॉन में हुई 41 जोड़ों की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को नगर के एक लॉन में हुआ। इसमें 41 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नव विवाहित जोड़ों को शौचालय का स्वीकृति पत्र देकर उन्हें स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आम के पौधे भी दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राक्कलन समिति के सभापति पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल व नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि शासन की ओर से संचालित इस योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नव विवाहित जोड़ों को शौचालय का स्वीकृति पत्र देकर उन्हें स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आम के पौधे भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 68 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। इसमें से 41 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़ों में से प्रत्येक के बैंक खाते में 20 हजार रुपये भेजने के अलावा अन्य सामग्री भी दी गई। प्रत्येक जोडे़ को मोबाइल सेट, एक चांदी का पायल, बिछिया, साड़ी, बर्तन, बाल्टी, आदि भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेेम ने अपनी तरफ से सभी जोड़ों को एक-एक कंबल उपहार स्वरूप दिया। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने एक-एक आम का पौधा देकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में रीना जायसवाल सिसवां, गीता भारती निचलौल और बांसुरी वादक सुनील सरगम द्वारा गणेेश वंदना, स्वागत गीत व मांगलिक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय, सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा, पकड़ी रेंजर ओपी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed