{"_id":"5b6303a84f1c1b764d8b6128","slug":"51533215656-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क पर की धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क पर की धान की रोपाई
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क पर की धान की रोपाई
बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बासपार बैजौली टोला भागलपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खराब सड़क में धान की रोपाई कर अपने गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बाद भी बासपार - भागलपुर से तरकुलवां होते हुए जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया जा रहा है। इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव की मैना देवी ने कहना था कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग उठाई गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। गांव में सड़क, नाली, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कौशिल्या ने कहा कि बरसात होने पर सड़क पर पानी एकत्र हो जाता है जिससे बच्चों को स्कूल आने- जाने में परेशानी होती है। स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि संभल कर न चला जाय तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सावित्री, इसरावती, सलहंता, चनगुद्दी, परमिला, सुमित्रा, निर्मला, ममता शर्मा, दुर्गावती, जोखई, नागेश्वर, रूदल, मनोज शर्मा, सोनू, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।