{"_id":"5b2be92d4f1c1b6a4d8b7d08","slug":"51529604397-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी मेें गिरे पोल, 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी मेें गिरे पोल, 20 गांवों की बिजली गुल
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। बुधवार की रात आई तेज आंधी से जगह-जगह बिजली के पोल व पेड़ गिर जाने के कारण करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।
क्षेत्र के बाली गांव के पास राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने निचलौल-महराजगंज मार्ग पर हाईटेंशन तार व पोल गिर जाने के कारण बृहस्पतिवार को कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। गिरे विद्युत पोल व तार को हटाने के लिए विद्युत कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत की। विद्युत कर्मचारियों ने तार व पोल हटाकर आवागमन सुचारु किया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हो सकी है। एसडीओ विजय कुमार गोंड ने बताया कि 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति पोल व तार गिर जाने के कारण ठप है। पोल ठीक कराने के कार्य किए जा रहे हैं। शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।