{"_id":"5a77515c4f1c1b8e238b6b45","slug":"51517769052-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबले में भैया फरेंदा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबले में भैया फरेंदा की टीम विजयी
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के फुलमनहा इंटर कालेज के प्रांगण में न्यू युवा फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पीपीगंज और भैया फरेंदा के बीच खेला गया। इसमें भैया फरेंदा की टीम ने पीपीगंज को 1-0 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि रामसूरत चौधरी व ग्राम प्रधान रामशंकर यादव रहे।
पहले हॉफ में दोनों टीम गोल मारने के लिए संघर्ष करती रही। लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद भैया फरेंदा के अमित कुमार ने एक गोल दाग कर बढ़त बनाई, जिससे एक-शून्य से भैया फरेन्दा की टीम ने पीपीगंज को पराजित कर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द सीरीज मोहित कुमार और मैन ऑफ द मैच अमित को मिला। मैच के मुख्य निर्णायक मोहमद अयूब रहे। जबकि उदघोषक राजेंद्र वर्मा रहे। इस दौरान आयोजक अभय पासवान, अमित पासवान, पाले, सहाबुद्दीन, अजहरुद्दीन, विनोद जायसवाल, गयासुद्दीन, समशेर अली, मोहमद असलम, जुनेद, मोहसिन, अनिल, जियाउलहक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन