{"_id":"5a73690b4f1c1b514a8b6f30","slug":"51517512971-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ टैंपो चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ टैंपो चालकों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के फरेंदा रोड पर चालकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर टेंपो का संचालन बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और डीएम तथा एसपी को ज्ञापन देकर पुलिस के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की मांग की। डीएम व एसपी ने चालकों की समस्याएं सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर में टेंपो खड़ा करने के दौरान पुलिस बेवजह परेशान करती है। मारने - पीटने के साथ ही पुलिस कर्मी वसूली भी करते हैं। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया। टेंपो चालक का यह आरोप भी था कि पुलिस उन्हें कहीं भी परेशान करना शुरू कर देती है। बलिया नाला, अस्पताल, बस अड्डा, तहसील आदि के पास टेंपो खड़ा होने पर भी पुलिस परेशान करना शुरू कर देती है। चालकों ने यह आरोप भी लगाया कि इन जगहों पर वाहन खड़ा करने पर पुलिस रकम मांगती है। विरोध करने पर पुलिस मारपीट कर भगा देती है।
उधर, चालकों के प्रदर्शन के कारण टेंपो का संचालन बंद रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में महेश, भोला, अमरनाथ गुप्ता, सोनू, नजीर, संजय, सद्दाम, राजेंद्र, प्रदीप, जावेद, मोनू, फिरोज, वीरेंद्र, सुरेश, अजय, करन कुमार, महेंद्र कुमार के अलावा कई अन्य टेंपो चालक शामिल थे।