फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आया प्रधान संघ

बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आया प्रधान संघ

Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आया प्रधान संघ
सिसवा बाजार/धानी। जनपद में आई बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद के लिए सिसवा प्रधान संघ ने पहल करते हुए मंगलवार को भोजन व अन्य जरूरत की सामग्री के साथ निचलौल ब्लॉक के कलनहीं खुर्द गांव की ओर रवाना हुये और लगभग पांच सौ जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरित की। प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सिसवा ब्लॉक के अध्यक्ष नागेंद्र कुुुमार मल्ल नेतृत्व में ग्राम प्रधान बुधई सेठ, ग्राम प्रधान भोरिक यादव, रामानंद यादव, नंदलाल यादव, दिनेश तिवारी, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार भारती, संजय श्रीवास्तव, रमाशंकर गुप्ता, भुक्खल प्रसाद, गिरिजेश जायसवाल, जनार्दन यादव, विनोद गिरी व श्रीप्रकाश खाने के पैकेट सहित गुड़, चूड़ा, तेल, टूथब्रश, साबुन, माचिस, मोमबत्ती व मसाला सहित अन्य जरूरत की सामानों के साथ निचलौल ब्लॉक के कलनही गांव रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को गोरखपुर की स्वयंसेवी संस्था हाफिज शुजात फैज-ए-आम चैरीटेबल ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित पुरंदरपुर, बैसार और हथिगढ़वा गांवों में भूजा, चना, ब्रेड, मोमबत्ती, पानी, बिस्कुट आदि वितरित किया। संस्था ने बेलह्वा चौराहे पर बढ़ पीड़ितों के भोजन के लिए अस्थाई कैंटीन भी शुरू कर दिया। फरेंदा क्षेत्र के युवा नेता और समाजसेवी राजू मिश्रा के नेतृत्व में नवयुवकों की टीम ने काशीपुर, केवटलिया, कमनहा, बेलौहा आदि गांवों में राहत सामग्री वितरित की। पीएसी 26 वी वाहिनी गोरखपुर की टीम के प्रभारी परमहंस तिवारी के नेतृत्व में जवान कमनहां से काशीपुर तक के लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। इस दौरान ग्राम ब्लाक प्रमुख धानी महबूब आलम राइनी, गोपाल सिंह, संतोष त्रिपाठी, दीपांशु मणि, अविनाश प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, मुहम्मद शफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed