फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   501 characters will get marriage grant

Maharajganj News: 501 पात्रों को मिलेगा शादी अनुदान

Tue, 13 Jun 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
501 characters will get marriage grant
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना से पात्रों को किया जाएगा लाभान्वित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इससे न सिर्फ पिछड़े वर्ग के आवेदकों की मुश्किल कम होगी, बल्कि योजना की सार्थकता भी दिखेगी।
शासन की ओर से अन्य विभागों से व्यक्तिगत शादी अनुदान की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, लेकिन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में यह व्यवस्था लागू है। पिछड़े वर्ग के आवेदकों को योजना का लाभ देने के उद्देश्य से उनसे नए सिरे से आवेदन लिया जाएगा। इस बार 501 आवेदकों को लाभान्वित करना है। ऐसे में इच्छुक लोग आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को सहज जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करते हुए उसके प्रिंट आउट को सभी संलग्नकों सहित संबंधित ब्लॉक (ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक) व संबंधित तहसील (नगरीय क्षेत्र के आवेदक) जमा कराएं। योजना के लाभ के लिए शादी की तिथि को लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...


आवेदन की है यह पात्रता



- आवेदकों को आवेदन के साथ आय व जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो काॅपी देनी होगी।



- ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 46080 व शहरी क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 56460 रुपये होना चाहिए।



- लड़की व लड़के का उम्र प्रमाणपत्र



...

कोट


पिछड़े वर्ग के आवेदकों को व्यक्तिगत शादी अनुदान का लाभ दिलाने के लिए विभाग को एक करोड़ 20 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। पात्र आवेदक आवेदन करते हुए इसका लाभ उठाएं।

-कन्हैया यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed