{"_id":"688e6a94afcbb658ce0ffd43","slug":"48-bags-of-urea-kept-for-smuggling-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156259-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी के लिए रखी 48 बोरी यूरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी के लिए रखी 48 बोरी यूरिया बरामद
Sun, 03 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने शनिवार को नेपाल में तस्करी के लिए रखी गई 48 बोरी यूरिया बरामद करके कस्टम विभाग को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नौतनवा क्षेत्र में 20 बोरी, कोल्हुई थाना क्षेत्र में 20 बोरी और सोनौली में आठ बोरी खाद बरामद हुई।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, खाद की तस्करी पर रोकथाम के लिए गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव हथियहवा मोड़ के पास से दो ऑटो पर लदी 20 बोरी यूरिया बरामद कर कस्टम विभाग को सौंप दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि खाद की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हथियहवा गांव के मोड़ पर दो ऑटो पर कुछ लोग यूरिया लेकर जाते दिखे। रोककर तलाशी ली गई तो 20 बोरी यूरिया बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद हुसैन निवासी बोकवा, थाना पुरंदरपुर व दूसरे ने सोमनाथ निवासी पिपरा सोहट थाना कोल्हुई बताया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस ने शनिवार दोपहर 20 बोरी यूरिया लदी एक पिकअप को पकड़कर कर कस्टम विभाग नौतनवा को सुपुर्द किया है। शनिवार को उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी नेपाल बॉर्डर से सटे जिगिनिहा गांव के पास हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आता दिखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रुकवा कर जांच की तो 20 बोरी यूरिया बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने यूरिया को कब्जे में लेकर चालक इफ्तखार निवासी बहादुरी से पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि पिकअप और उस पर लदी 20 बोरा यूरिया को कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम भेजा जा रहा है। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के मुर्दहिया घाट के पास पुलिस ने आठ बोरी लावारिस यूरिया बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने आठ बोरी यूरिया बरामद कर कस्टम को सौंप दिया गया।