{"_id":"690d0b27121f4fea010a0697","slug":"475-quintals-of-incense-wood-recovered-from-laxmipur-khurd-border-smuggler-absconding-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163469-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द बाॅर्डर से 4.75 क्विंटल धूप की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर खुर्द बाॅर्डर से 4.75 क्विंटल धूप की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर पर बरामद तस्करी की धूप लकड़ी।
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर से सुरक्षा एजेंसियों की टीम बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर तस्करी की 4.75 क्विंटल धूप की लकड़ी को बरामद कर ली। जबकि लकड़ी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। उसके बाद टीम बरामद धूप की लकड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल बार्डर पर लगातार बढ़ रही अवैध सामानों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा टीम सतर्क हो चुकी है। ऐसे में झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी निरीक्षक सुबास चंद्रा टीम के साथ बार्डर पर गश्त कर निगरानी रखे हुए थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर के रास्ते कुछ लोग नेपाल से धूप की लकड़ी को अवैध तरीके लाकर भारतीय क्षेत्र में छिपाए हैं। उसके बाद टीम के साथ लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर के पिलर संख्या 503 के पास झाड़ियों की संघन तलाशी लेना शुरू कर दी। इस बीच टीम ने 13 बोरियों में छिपाकर रखी गई कुल 4.75 क्विंटल अवैध धूप की लकड़ी बरामद की। जबकि मौके से लकड़ी की तस्करी करने वाले आरोपी भागने में सफल रहे। टीम में शामिल एसएसबी निरीक्षक सुभाष चंद्रा के अनुसार बरामद अवैध धूप की लकड़ी को कब्जे में लेकर निचलौल वन रेंज को सुपुर्द कर दिया गया है। बार्डर क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती सख्ती के बाद धंधेबाजों में हलचल तेज हो चुकी है।
दो गुना मुनाफा पर बेच रहे धूप की लकड़ी : लक्ष्मीपुर खुर्द बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने बातचीत में बताया कि धंधेबाज नेपाल से धूप की लकड़ी को अवैध तरीके से तस्करी कर दोगुने मुनाफा में बेच रहे है। धंधेबाजों को जहां नेपाल में धूप की लकड़ी 110 से 120 रुपये प्रतिकिलो मिल जाती है। वह धूप की लकड़ी भारतीय सीमा क्षेत्र में आने के बाद 250 से 300 रुपये प्रतिकिलो तक बेच देते हैं। इस सिंडिकेट से दोनों देशों में बैठे बड़े-बड़े धंधेबाज जुड़े हैं। जो बार्डर पर तस्करी के इस खेल को कैरियरों की मदद से अंजाम दे रहे हैं। नेपाल से आने वाला धूप की लकड़ी प्रदेश के बड़े शहरों के साथ ही बिहार और गुजरात के मंडियों तक भेजा जा रहा है।