फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4425 nomination papers sold for three posts

तीन पदों के लिए बिके 4425 नामांकन पत्र

Mon, 05 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
4425 nomination papers sold for three posts
सदर ब्लाक में नामंकन पत्र खरीदने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
तीन पदों के लिए बिके 4425 नामांकन पत्र
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉकों में सोमवार को भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 4425 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छठें दिन ग्राम प्रधान पद पर 801, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 989 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 2635 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
प्रभारी अधिकारी (सूचना) रत्नेश सिंह ने बताया कि सदर में ग्राम प्रधान पद पर 44 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 75 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 270 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पनियरा में प्रधान पद पर 43, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 54 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पर 230 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। सिसवां में ग्राम प्रधान पद पर 42, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 56 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 137 नामांकन पत्र बिके। बृजमनगंज ब्लॉक में प्रधान पद पर 75, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 127 ाम पंचायत सदस्य पद पर 224 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घुघली ब्लॉक में प्रधान पद के 44 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 72 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 229 नामांकन पत्र बिके। परतावल ब्लॉक में प्रधान पद के 58 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 65 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 302 नामांकन पत्र बिके। फरेंदा ब्लॉक में प्रधान पद के 22, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 90 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 139 पर्चे बिके।
विज्ञापन

मिठौरा में प्रधान पद के 185, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 88 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 296 नामांकन पत्र बिके हैं। धानी ब्लॉक में प्रधान पद के 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 39 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 91 नामांकन पत्र बिके। नौतनवां में प्रधान पद के 72, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 82 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 247 नामांकन पत्र बिके। लक्ष्मीपुर में प्रधान पद के 111, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 106 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 196 नामांकन पत्र बिके। निचलौल में प्रधान पद के 84, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 135 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 274 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिले भर में अब तक प्रधान पद पर 7293, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 6329 तथा सदस्य पद के लिए 11272 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के 100 पर्चे बिके
जिला पंचायत में पर्चे की बिक्री कर रहे आरएन यादव ने बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 100 पर्चे बिके हैं। इनमें से 10 अनारक्षित वर्ग के हैं। जबकि शेष 90 आरक्षित वर्ग के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed