{"_id":"5cc35764bdec2207382f8d98","slug":"41556305764-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता में आई कांग्रेस तो होगा न्याय: ताम्रध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता में आई कांग्रेस तो होगा न्याय: ताम्रध्वज
विज्ञापन
सत्ता में आई कांग्रेस तो होगा न्याय : ताम्रध्वज
सुप्रिया की नामांकन सभा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने विपक्षियों पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर के एक मैरिज हाल में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 27 सालों से यूपी में गैर कांग्रेसी सरकार है। इस दौरान यूपी में कितना विकास हुआ है, वह दिख रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सबके हित में काम होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने के हाथ ही हर गरीब परिवार को न्यूनतम इनकम गारंटी योजना के तहत 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का उल्लेख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख रुपये के जुमले पर तंज कसा और कहा कि भाजपा कहती है कांग्रेस ने किया क्या तो मैं बता दूं कि कांग्रेस ने जुमला नहीं गढ़ा है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी भाजपा पर झूठी कसम खाने का आरोप लगाया।
प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि संघर्ष मुझे विरासत में मिला है। महराजगंज के विकास के लिए पिता की तरह हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं। तय आप सभी को करना है कि पांच बार आपकी रहनुमाई करने के बाद भी जिले का विकास न करने वाले लोग चाहिए या फिर आप सभी के साथ मिलकर इस जनपद के विकास के लिए लड़ने वाला। सभा को प्रदेश महासचिव सचिन नाईक, शरद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, झिनकू चौधरी व जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान तलत अजीज, आनन्द वर्धन सिंह, अख्तर अब्बासी, राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, विश्वविजय सिंह, वसीम अहमद, रानू सिंह, रौनक सिंह आदि मौजूद रहे।