फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अधिक खर्च करने वाले ग्राम पंचायतों की होगी जांच

अधिक खर्च करने वाले ग्राम पंचायतों की होगी जांच

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अधिक खर्च करने वाले ग्राम पंचायतों की होगी जांच
अधिक खर्च करने वाले ग्राम पंचायतों की होगी जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला प्रशासन प्रत्येक विकास खंड के उन पांच-पांच ग्राम पंचायतों में जांच कराने की तैयारी कर रहा है, जहां विभिन्न कार्यों पर ज्यादा रकम खर्च की गई है। जिलाधिकारी ने जांच के लिए चार सदस्यीय अलग-अलग टीमों का गठन किया है। टीम मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में मनरेगा, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए शौचालयों के निर्माण की जांच करेगी।

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया ज्यादा व्यय करने वाले ग्राम पंचायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय अलग-अलग टीमें बनाई गई है। एक टीम चार ब्लॉकों के पांच-पांच गांवों की जांच करेंगी। उन्होंने बताया कि पहली टीम में डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्त, फूलदेव यादव सहायक अभियंता, रमेश चंद्र पांडेय लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को निचलौल, मिठौरा और सदर ब्लॉक के पांच-पांच गांवों की जांच के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपायुक्त ने रवींद्र वीर, खंड विकास अधिकारी फरेंदा प्रद्युम्न नारायण द्विवेदी, माखन प्रसाद गुप्ता, दुर्गेश यादव को सिसवां, घुघली तथा परतावल ब्लॉक में जांच के लिए नामित किया है। वहीं जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी दुर्योधन, सुनील शाही, बृजलाल यादव को पनियरा फरेंदा, धानी ब्लॉक में जांच के लिए लगाया गया है। परियोजना निदेशक राजकरन पाल, विकास खंड अधिकारी विवेका नंद मिश्र, भृगुनाथ राय, सुशील कुमार यादव को नौतनवां, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच टीम संबंधित ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में व्यय धनराशि का विवरण एवं जांच आख्या चेकलिस्ट के अनुसार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed