फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तेंदुए के खौफ से गांव के लोगों ने जाग कर गुजार दी रात

तेंदुए के खौफ से गांव के लोगों ने जाग कर गुजार दी रात

Sat, 26 May 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के खौफ से गांव के लोगों ने जाग कर गुजार दी रात
leopard

विज्ञापन

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र केे जमुहानी गांव के टोला पुरूषोत्तमपुर के लोग सहमे हुए हैं। गुरूवार को तेंदुए ने गांव में जो तांडव मचाया, उसे लोग भूल नहीं पा रहे हैं। मौत को सामने देख चुके गांव के लोगों में अब भी दहशत का माहौल है। सभी डरे हुए है कि कहीं कोई तेंदुआ फिर न जंगल से भटक कर आ जाए। रात में गांव के तमाम लोग जगे रह गए। तेंदुए के हमले को देख वह इतने डर गए कि रात को नींद ही नहीं आई। वहीं दूसरी ओर तेंदुए के हमले में घायल चार लोग मरहम पट्टी कराने के बाद घर पर हैं। यही नहीं, वन विभाग के एक्शन के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं कि कहीं पुलिस उन्हें पकड़ कर जेल में न डाल दें।
ग्राम सभा जमुहानी के टोला पुरूषोत्तमपुर में शुक्रवार को लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि गुरूवार का दिन दहशत में गुजर गया। अब भी डर लग रहा है कि कहीं कोई तेंदुआ फिर न जंगल से भटक कर आ जाए। लोगों ने कहा कि गर्मी से परेशान होकर जंगली जीव जंतु गांव का रूख कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है। तेंदुए के हमले में घायल सुग्रीव, श्रीकांत, महबुब, और शोले मरहम पट्टी कराने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। शोले ने बताया कि जिंदगी में पहली मौत को सामने देखा। लगा की अब नहीं बच पाऊंगा लेकिन ईश्वर की दया है कि बच गया। वहीं सुग्रीव भी हमले की बात कर फफक पड़ा। बोला कि जब तेंदुआ झपटा तो एक पल के लिए कुछ समझ में नहीं आया, क्या करूं। शुक्रवार को गांव में लोग दिन भर तेंदुए के तांडव की चर्चा गांव के मंदिर परिसर में करते रहे। क्षेत्र के कोहड़वल, परसा ,जमुहानी, रतनपुर, महदेइयां, सोनपिपरी, सिरसियां, खोरिया बजार, सूर्यपुरा,शीशमहल आदि गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

परसामलिक थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तरी चौक घोडहवां बीट के वन रक्षक कपिलमुनि मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण, वन्य जीव को जाने से मारने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed