फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 08 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Woman Death

विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवां चौराहे पर किराए के घर में अकेले रहने वाली महिला का शव कमरे में मिला। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने पति अलग रह रही थी। पति पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर गौर कर रही है।

महुअवां चौराहे पर ध्रुव निषाद का मकान है। इसके किराए पर एक कमरा लेकर अनीता (35) रहती थी। अनीता करौता नेबुईयां थाना घुघली की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम ओमप्रकाश है। इन दोनो के बीच तीन साल से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि अनीता एक प्राइवेट अस्पताल में दाई का काम करती थी। उसका 12 साल का एक बेटा भी है। शनिवार की सुबह अनीता का कमरा नहीं खुला तो आस पास के लोग परेशान हो गए। कुछ लोगों ने कमरे के दरवाजे को खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर फाटक तोड़कर देखा गया तो अनीता मृत हालत में पड़ी हुई थी। लोगों के मुताबिक अनीता की हत्या कर शव को कमरे में छोड़ दिया गया है। कमरे में सामान भी बिखरे पडे़ थे। ऐसा लगता है कि मौत से पहले अनीता हत्यारों से जूझ रही थी। घटना के बाद अनीता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मृतका के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed