{"_id":"59f071ab4f1c1bf3538b9329","slug":"41508929963-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चकदह गांव में बुधवार की सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर - ट्राली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह खास की मैमुन निशा (42) बुधवार की सुबह करीब छह बजे टहलकर अपने घर वापस आ रही थीं। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर - ट्राली को देखकर गांव में ही दीवाल के किनारे खड़ी हो गईं। रोड संकरा होने से वह ट्राली में फंस कर दब गईं और ट्रैक्टर - ट्राली उन्हें घसीटते हुए आगे बढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चालक ट्रैक्टर - ट्राली के साथ मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मोहम्मद असलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नौतनवां प्रहलाद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर - ट्राली और चालक के बारे में पता किया जा रहा है।