{"_id":"61d88a4da60ea279ab352281","slug":"4-injured-and-case-registerd-on-6-maharajganj-news-gkp4228738156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चार घायल, छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चार घायल, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट : दो महिला सहित चार घायल, छह के खिलाफ मुकदमा
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नटवा जंगल टोला सहगढ़वा में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में छह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नटवा जंगल निवासी चंद्रावती देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव के ही जय प्रकाश का ट्रॉली ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रॉली पर लदी सामग्री से दिवार क्षतिग्रस्त हो गया। जब मेरे परिजनों ने विरोध जताया तो उक्त लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में चंद्रावती (50), रामदुलारे (52), कुसुम देवी (30), कुलदीप (20) घायल हो गए। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जोखन गुप्ता, जय प्रकाश, राम अशीष, सत्यवान, पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिव्यांग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुजरौलिया निवासी एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृतक की मां ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। ग्राम सभा गुजरौलिया निवासी प्रमिला की तहरीर के अनुसार गांव के रहने वाले कुछ लोग शुक्रवार सुबह 6 बजे उसके दिव्यांग बेटे विशाल को उसी के दूसरे घर पर ले गए। शौचालय में बंद कर मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत की कुंडी से लटका दिए। उपनिरीक्षक अश्वनी मौर्य ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।