फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 degrees down mercury

बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, मौसम हुआ खुशगवार

Tue, 03 Jul 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 03 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
4 degrees down mercury
बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, मौसम हुआ खुशगवार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने व मानसूनी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे लुढ़क जाने से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को दिन और रात में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। रविवार की आधी रात के बाद बारिश तेज होने लगी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे तक देज बारिश हुई। इसके बाद बरसात कुछ हल्की हुई तो लोग अपने जरूरी काम निपटाते नजर आए। दिन में रिमझिम बारिश की बूंदे काफी देर बरसती रहीं। दिन में एक बजे के बाद कुछ देर के लिए बारिश थम गया। उसके बाद लोगों को कुछ उमस का एहसास हुआ। फिर सूरज बादलों की ओट में छिप गया। दिन में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक केशव पांडेय ने बताया कि 24 घंटे में 70 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। दक्षिणी पश्चिम मानसून खंडित होने से बारिश कुछ कम है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन तेज बारिश होने की संभावना कम है। उप निदेशक कृषि गणेश दूबे ने कहा कि किसान अपने खेतों में धान की रोपाई का कार्य पूरा कर सकते हैं। धान की रोपाई के लिए यह मौसम सबसे लाभदायक है। पहले हुई रोपाई के लिए बारिश काफी अच्छी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed