{"_id":"62fd327f3e2b7275c91c1170","slug":"39-thousand-elderly-pensioners-will-be-verified-maharajganj-news-gkp447342555","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 हजार बुजुर्ग पेंशनरों का होगा सत्यापन, दूर होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 हजार बुजुर्ग पेंशनरों का होगा सत्यापन, दूर होगी मुश्किल
विज्ञापन

31 अगस्त तक पेंशन का सत्यापन करने के लिए डीएम ने जिम्मेदारों की तय की जवाबदेेही
महराजगंज। आधार सत्यापन न होने की वजह से पेंशन के लाभ से वंचित लगभग 39 हजार बुजुर्ग पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशनरों का सत्यापन करने के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में अधिकारियों व कर्मचारियों को शिविर लगाकर 31 अगस्त तक पेंशनरों का आधार सत्यापन करने व उनकी मुश्किलों को दूर करने को कहा है। सत्यापन होने के उपरांत जहां उन्हें पूर्व की तरह से पेंशन मिलनी प्रारंभ हो जाएगी, वहीं उनकी दुश्वारियां भी खत्म होंगी।
शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में किस्त भेजे जाने से पूर्व जिले में चिह्नित 96,614 बुजुर्ग पेंशनरों को पेंशन उपलब्ध कराने से पूर्व सभी के आधार का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था। विभाग की ओर से सत्यापन की धीमी गति को देखते हुए अमर उजाला में दो अगस्त को 42 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी 12 ब्लॉकों व चार निकायों में शिविर लगाते हुए बुजुर्ग पेंशनरों के सत्यापन की व्यवस्था बनाई है। 31 अगस्त तक ब्लॉकों व निकायों के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहते हुए पेंशनरों का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे।
-------
इन्हें मिली है सत्यापन की जिम्मेदारी
सभी 12 ब्लॉकों में संबंधित खंड विकास अधिकारी की देखरेख सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक व पंचायत सहायक सत्यापन के कार्य को पूरा कराएंगे। वहीं, सभी चारों तहसील के उपजिलाधिकारी संबंधित निकाय क्षेेत्र के अधिशासी अधिकारी, लेखपाल, संग्रह अमीन, कर निरीक्षक व पालिका के कर्मी संबंधित निकाय में सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
-----------
जिले में अभी भी लंबित है 38,816 बुजुर्ग पेंशनरों का सत्यापन
जिले के सभी 12 ब्लॉकों व सात निकायों में अभी भी 38,816 बुजुर्ग पेंशनरों का सत्यापन लंबित है। लंबित सत्यापन में लगभग 1300 पेंशनर नगरीय क्षेत्र के हैं, जबकि लगभग 36,500 से अधिक पेंशनर ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
----------
बुजुर्ग पेंशनरों को समय से पेंशन दिलाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। सत्यापन जल्द हो एवं पेंशनरों को योजना का तीव्र गति से लाभ मिले, इसलिए ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। पेंशनर उसका लाभ उठाएं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी