{"_id":"6001cc0b8ebc3e30ca6aabd6","slug":"37842-toilet-will-be-made-maharajganj-news-gkp3810454117","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे 37,842 व्यक्तिगत शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे 37,842 व्यक्तिगत शौचालय
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में निचलौल ब्लॉक में बनेंगे सर्वाधिक 9321 शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में कुल 37,842 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण होगा। शौचालयों के निर्माण के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये की धनराशि जारी होगी। जिले में बनने वाले इन शौचालयों पर पंचायत राज विभाग की ओर से कुल 45.41 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन प्रथम के तहत भी जिले में बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराते हुए स्वच्छता के विकास में योगदान दिया गया। अब जबकि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है, तो इसमें भी बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालय से वंचित लाभार्थियों को लाभान्वित कराने तथा स्वच्छता के विकास को लेकर कदम उठाए जाने हैं। इस चरण में भी कुल 37,842 व्यक्तिगत लाभार्थियों को लाभान्वित करने की दिशा में पहल की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में कुल 37,842 शौचालयों का निर्माण होगा। इससे जहां जरूरतमंदों को काम मिल सकेगा, वहीं, स्वच्छता के विकास में भी मदद मिलेगी।
धानी ब्लॉक में बनेंगे सबसे कम 197 शौचालय
जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि जिले में बनने वाले 37,842 व्यक्तिगत शौचालयों में से सबसे कम 197 शौचालय धानी ब्लॉक में बनेंगे। निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 9321 शौचालय, बृजमनगंज में 2191, घुघली में 2112, लक्ष्मीपुर में 4550, सदर में 2550, मिठौरा में 1805, नौतनवा में 3481, पनियरा में 3815, परतावल में 2073, फरेंदा में 3207 तथा सिसवा में 2540 शौचालय बनेंगे।