{"_id":"69b713ea7d756f69e20f1d64","slug":"37-bags-of-foreign-corn-recovered-smuggler-escapes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-173413-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 37 बोरी विदेशी मक्का बरामद, तस्कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 37 बोरी विदेशी मक्का बरामद, तस्कर भागा
विज्ञापन
सीजर बना कस्टम कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंपा
ठूठीबारी। नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा क्षेत्र में लाई गई 37 बोरी विदेशी मक्का एसएसबी टीम ने बरामद किया है। एसएसबी ने सीजर बना कस्टम कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद मक्का, एक बाइक और 10 साइकिल सौंप दिया।
शनिवार की रात 2 बजे एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध कुछ अवैध सामान सीमा पर स्तंभ संख्या 505 होते हुए नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र के समय माता मंदिर के नजदीक पुलिया के रास्ते तुर्कहिया गांव की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर एसएसबी जवान पुलिया के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक तथा कुछ साइकिलों से कुछ लोग बोरियों में सामान लेकर आ रहे हैं। जवानों ने रोकने के लिए इशारा किया तो तस्कर बाइक एवं साइकिल घुमाकर भागने लगे। अंधेरा होने के कारण तस्कर सामान सहित साइकिल, बाइक छोड़कर भाग गए।
इस संबंध में ठूठीबारी वीओपी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि एक बाइक, 10 साइकिल, 37 बोरी विदेशी मक्का, सीजर बना कस्टम कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।