{"_id":"69fa5cc8e3fe1e0d190e5f56","slug":"341-people-were-screened-in-the-camp-organized-under-the-tb-free-india-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176707-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कैंप में 341 लोगों की जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कैंप में 341 लोगों की जांच की गई
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया कैंप
महराजगंज। जनपद में जारी 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत केएमसी डिजिटल अस्पताल में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में टीबी एवं एचआईवी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षय रोग के मामलों की समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।
कैंप के दौरान कुल 341 लोगों की जांच की गई। इनमें से 38 मरीजों के नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बलगम जांच, एक्स-रे और नाट टेस्ट जैसी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। अभियान के तहत जनपद के अधिक ओपीडी वाले निजी अस्पतालों में भी इसी प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
कार्यक्रम में क्षय रोग केंद्र एवं एआरटी सेंटर से तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। काउंसलर मीना वर्मा, अनुपम भारती, ज्योति द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार यादव, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार दीक्षित, जिला पीपीएम समन्वयक विवेक कुमार गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंप का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता और समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और उपचार में लापरवाही न बरतें।