फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 boxes of smuggled Nepali liquor recovered at the border, smuggler absconding

Maharajganj News: बॉर्डर पर तस्करी की 33 पेटी नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Wed, 25 Mar 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
33 boxes of smuggled Nepali liquor recovered at the border, smuggler absconding
बार्डर पर तस्करी की बरामद नेपाली शराब और टीम।
आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर की कार्रवाई
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के नेपाल बाॅर्डर पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को आधी रात में छापा मारकर 33 पेटी नेपाली शराब बरामद किया।जबकि तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर मौके से भाग गए। टीम बरामद तस्करी की नेपाली शराब और एक बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि भारत नेपाल बाॅर्डर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गश्त किया जा रहा था। इसी बीच झुलनीपुर एसएसबी कर्मी पहुंचे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बाॅर्डर से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के करीब बाॅर्डर के पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर पूरब पगडंडी रास्ते से कुछ लोग नेपाली शराब की तस्करी कर भारत लाने के फिराक में हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंच छापा मारने पर देखा गया कि कुछ लोग नेपाल से बाइक से नेपाली शराब की तस्करी कर भारत ला रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी किया गया लेकिन तस्कर रात का फायदा उठाते हुए बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। वहीं बाइक पर लदी बोरे की तलाशी लेने पर पता चला कि आठ पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। इतना ही नहीं आसपास की जगहों पर झाड़ियों की तलाशी लेने पर 25 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। ऐसे में कुल 33 पेटी से 990 शीशी नेपाली शराब और एक बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed