{"_id":"6876af4f8b9a2f1943044439","slug":"317-hamlets-will-be-brightened-by-saubhagya-65-thousand-people-will-get-benefit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154666-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ‘सौभाग्य’ से रोशन होंगे 317 मजरे 65 हजार लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ‘सौभाग्य’ से रोशन होंगे 317 मजरे 65 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली विभाग की ओर से सौभाग्य योजना से वंचित 312 मजरों को रोशन करने की तैयारी की जा रही है। पनियरा क्षेत्र में काम भी शुरू हो गया है। कुल 12 करोड़ की कार्ययोजना है।
जिले के सभी ब्लॉकों में वांछित मजरों पर काम होगा। जिन क्षेत्रों में अभी तक बिजली की सुविधा नहीं मिल सकी है। उन्हीं को रोशन किया जा रहा है। इससे करीब 65 हजार की आबादी को सीधा फायदा होगा।
परियोजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर, हाईटेंशन (एचटी) और लो-टेंशन (एलटी) लाइनों का निर्माण, केबल तारों की स्थापना सहित अन्य विद्युतीकरण कार्य किए जाएंगे। इस परियोजनाओं पर कुल 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे जिले की करीब 65 हजार आबादी को बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस पहल से उन ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी पहुंचेगी, जहां अभी तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा। जिले में सौभाग्य योजना के तहत 317 मजरों को चिह्नित किया गया है, जहां पर बिजली की आपूर्ति नहीं होती है। लोग अंधेरे में रहते हैं। जहां पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराएं जाएंगे।
विद्युत विभाग का कहना है कि 882 ग्राम पंचायतों में 317 मजरों में महराजगंज, आनंदनगर, नौतनवा और निचलौल जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों को बिजली की सुविधा मिलेगी, बल्कि बिजली की उपलब्धता से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव होगा।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 6,654 बिजली के पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा, 31.16 किलोमीटर लंबी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और 198.025 किलोमीटर लंबी लो-टेंशन केबल लाइन का निर्माण किया जाएगा।